हरिद्वार: चारधाम यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को शहर का विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। यात्रा के दौरान संभावित भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग और प्रतिबंध की व्यवस्था तय की गई है।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर उत्तराखंड पुलिस से सहायता लें।
इस प्रकार रहेगा ट्रैफिक प्लान
ट्रैफिक प्लान के अनुसार, दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही रोक दिया जाएगा। नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जहां से धीरे-धीरे वाहनों को छोड़ा जाएगा। सामान्य स्थिति में चमगादड़ टापू को होल्डिंग एरिया के रूप में उपयोग किया जाएगा। इन क्षेत्रों को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर प्रवेश और निकास मार्ग अलग रखे जाएंगे। वहीं ऋषिकेश से चीला मार्ग केवल एक्जिट के लिए उपयोग होगा।
गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए वाहनों को शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा ताकि शहर में ट्रैफिक की गति नियंत्रित रहे। टोल प्लाजा पर अधिक दबाव होने पर नहर पटरी मार्ग का इस्तेमाल निकासी के लिए किया जाएगा।
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित रूट के साथ अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग तय की गई है। अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों को लक्सर, फेरूपुर और जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैम्प पार्किंग की ओर मोड़ा जाएगा।
देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा। मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को चिड़ियापुर, श्यामपुर होते हुए चंडी चौक लाया जाएगा, जबकि बड़े वाहनों को गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में रोका जाएगा। देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग निर्धारित है।
ऑटो-विक्रम के लिए भी डायवर्जन
ऑटो और विक्रम के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक बढ़ने पर ये वाहन जयराम मोड़ से आगे नहीं जाएंगे और वहीं से वापस लौटेंगे। साथ ही, ललतारौ पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह प्लान स्थिति के अनुसार लागू किया जाएगा और यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…