देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तैयार आगामी पांच वर्षों (2026–2031) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा विजन आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका तैयार किया जाना सराहनीय पहल है। यह दस्तावेज राज्य में बुनियादी ढांचे को सशक्त, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि “विजन के साथ विकास” राज्य सरकार की प्राथमिकता है और यह पुस्तिका विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। बीते वर्षों में सड़कों का व्यापक विस्तार हुआ है और सरकार अब नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विकास कार्यों को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तेजी से पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है, ऐसे में पर्यटकों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती दी जा रही है, जिससे राज्य के समग्र विकास को गति मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग स्पष्ट विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को प्राथमिकता देते हुए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाई जा रही हैं।
सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मास्टर प्लान पुस्तिका में 100 से अधिक परियोजनाओं का विजन शामिल किया गया है। इसमें रोड कनेक्टिविटी, इकॉनॉमी हब कनेक्टिविटी, ब्रिज डेवलपमेंट, सड़क सुरक्षा, स्लोप प्रोटेक्शन, टेक्नोलॉजी, वित्तीय प्रबंधन और पॉलिसी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा गया है। आवश्यकता अनुसार समय-समय पर इसमें संशोधन भी किए जाएंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् विश्वास डाबर, प्रमुख अभियंता राजेश चन्द्र शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत रावत, राजेन्द्र सयाना, अधीक्षण अभियंता मनोज बिष्ट, अरुण पाण्डेय, अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी, राजेश कुमार, नीरज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…