ग्राफिक एरा में छाया मॉम्स मैजिक – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा

Share0

देहरादून, नन्हे मुन्नों को कुछ पौष्टिक व स्वादिष्ट परोसने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा में आयोजित प्रतियोगिता में मम्मियों ने अपने हुनर का एहसास कराया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मदर्स डे के अवसर पर मॉम्स मैजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन शैली की शुरुआत रसोई से ही होती है इसीलिए मम्मियों को पौष्टिक आहार व घर के बने खाने को ज्यादा महत्व देना चाहिए। प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं की मम्मियों ने बेहतरीन पाक कौशल का प्रदर्शन किया। मम्मियों ने चुकंदर व पालक के बने अप्पे, नारियल के लड्डू, ब्रेड मेंगो पुडिंग, वाटरमेलन मोईतो, दाल चीला पिज़्ज़ा, वेज कटलेट, रागी की इडली व हलवा, चुकंदर का पास्ता और हिमाचली क्यूज़ीन जैसे स्वादिष्ट व हेल्दी व्यंजन बनाएं। प्रतियोगिता में शिवानी थपलियाल ने पहला, तूलिका अग्रवाल ने दूसरा और संगीता अरोड़ा व रुबि कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सुषमा चौहान को स्पेशल एक्नॉलेजमेंट के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम का आयोजन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट ने ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर शादीप अधिकारी, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के एचओडी अमर प्रकाश डबराल, के साथ प्रोफेसर ज्योति छाबड़ा और शेफ मोहसिन खान मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

47 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

1 hour ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago