शर्मसार खाकी :आईएसबीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेश खुगशाल 1लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार ,विभाग ने भी किया निलंबित ! – myuttarakhandnews.com

देहरादून :खाकी और रिश्वत किस्से नये नहीं है ,लेकिन वक़्त की बात होती है कि किसीके किस्से छप जाते है ,किसीके किस्से छुप जाते है ।यहीं हुआ देहरादून पुलिस के चर्चित चेहरे उपनिरीक्षक देवेश खुशगाल के साथ ,कभी देहरादून पुलिस के आंखों का तारे देवेंद्र इस वक्त आईएसबीटी चौकी प्रभारी है ।जिनको कल सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मामले में शिकायत कर्ता व उनके दोस्त और तीन अन्य लोगों के खिलाफ जावेद नामक व्यक्ति(बजांरावाला) देहरादून में भूमि विवाद को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई थी।
इस प्रकरण की जांच चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को सौंपी गई थी,आरोप है कि खुगशाल ने मामले में गैंगस्टर एक्ट लगाने और गिरफ्तारी की धमकी देते हुए जांच से नाम हटाने के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।
बताया गया कि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे और उन्होंने सतर्कता अधिष्ठान से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए। तत्पश्चात एक ट्रैप टीम गठित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। आज, दिनांक 14 मई 2025 को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से देवेंद्र खुगशाल को शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि उनके बैंक लॉकर,संपति की भी जांच की जा रही है।
सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने सफल ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है, या अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो नागरिक बेझिझक इसकी सूचना दें। इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और WhatsApp हेल्पलाइन नंबर 9456592300 जारी किया गया है।
वहीँ प्रभारी निरीक्षक थाना पटेलनगर की रिपोर्ट के आधार पर उप निरीक्षक देवेश खुगशाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।हालांकि जबसे ये खबर बाहर आयी है तबसे लोग खूब चटकारो के साथ खाकी पर इल्जाम लगा रहे है ।क्योंकि हमेशा से पुलिस विभाग पर रिश्वत ले कर कार्य करने, आम जनता के मामलों में टालमटोल करने जैसे इल्जाम लगते आरहे है ।ऐसे में जनता अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त कर रही है । वहीं सोशलमीडिया पर विभाग पर उंगली उठाने वालों से पुलिस पोस्ट डिलीट करवाती नजर आयी ।

Post Views: 48

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

6 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

27 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

48 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago