नीती घाटी में विकसित हो रहा ‘छोटा अमरनाथ’,चमकेगा टिम्मरसैंण महादेव धाम – myuttarakhandnews.com

अमरनाथ : देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चमोली जिले की नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैंण महादेव गुफा, जहां प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनता है, अब आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस की जा रही है। इस परियोजना पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
समुद्र तल से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित टिम्मरसैंण महादेव को श्रद्धालु प्रेम से ‘छोटा अमरनाथ’ कहते हैं। यहां हर साल फरवरी के अंत में बर्फ का शिवलिंग आकार लेता है, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हालांकि अब तक यहां सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इसी को देखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने यहां आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत गुफा परिसर में आंगन का विस्तार, पैदल मार्ग का चौड़ीकरण, सुरक्षा रेलिंग, पार्किंग स्थल, सूचना केंद्र और ध्यान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से टिम्मरसैंण महादेव धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा और जोशीमठ, मलारी व नीती घाटी में स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…

4 hours ago

पितृ पक्ष में ब्रह्मकपाल तीर्थ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों के निमित्त हो रहा पिंडदान –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…

5 hours ago

Uttarakhand Rajya Sabha Elections: Dinesh Arya elected unopposed | Uttarakhand News Network

Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…

5 hours ago

पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गूंजा भक्ति संगीत, जुबिन नौटियाल ने किए दर्शन –

देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…

6 hours ago

12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…

7 hours ago