उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है। विभाग ने बताया कि चार फरवरी तक पर्वतीय इलाकों में मौसम का यही रुख बना रहेगा, जबकि पांच फरवरी से मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप खिलने से तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन की धूप के चलते रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…