मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम पहुँचे ऊधमसिंह नगर ! – myuttarakhandnews.com







मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम पहुँचे ऊधमसिंह नगर ! – myuttarakhandnews.com







Skip to content









14 फरवरी 2024 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ऊधमसिंह नगर पहुँचे ।उन्होंने वहां पहुँच कर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में “नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा चुनाव 2024 को ले कर चल रही तैयारियों की समीक्षा की ।उनका कहना है कि 2024 लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता से सम्पन्न करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है ।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में स्वीप कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में जनपद में 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि विगत चुनावों में कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों को चिन्हित करते हुए कम मतदान होने के कारणों की जांच करें और उन क्षेत्रों में विशेष रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा के दौरान विगत निर्वाचनों में मतदान प्रतिशत कम होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि जनपद में कम मतदान के कारणों का पता लगाएं और उनका निवारण करें। साथ ही जनपद में स्वीप गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने बनभूलपुरा में हुई घटना के मद्देनजर जनपद के क्रिटिकल तथा संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में सभी तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता हेतु जिले में हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की।बैठक से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी भी ली।इस दौरान उन्होंने दिव्यांग आइकॉन एवं मतदाताओं व अच्छे कार्य करने वाली बीएलओ को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने बगवाड़ा मण्डी पहुँचकर प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। बैठक में जिलाधिकारी उदयराज, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह, मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री मनीष कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Post Views: 6

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

2 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

3 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

10 hours ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

10 hours ago