पुलिस एकादश तथा पत्रकार एकादश के बीच मुकाबला ! पुलिस टीम रही विजेता । – myuttarakhandnews.com


देहरादून पुलिस लाईन -34 वें यातायात सुरक्षा माह के दृष्टिगत पुलिस तथा पत्रकार एकादश के बीच खेला गया सद्भावना मैत्री मैच।34 वें यातायात सुरक्षा माह के दृष्टिगत आज 14फरवरी 2024 को आम जनता को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन देहरादून में पत्रकार एकादश तथा पुलिस एकादश की टीमों के मध्य सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
मैत्री मैच के दौरान टाॅस पत्रकार एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया तथा निर्धारित 20 ओवरों में पुलिस एकादश के सामने जीत के लिये 138 रन का लक्ष्य रखा गया, जिसे पुलिस एकादश की टीम ने 17 ओवरों में हासिल कर जीत दर्ज की।
मैच समाप्ती के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विजेता तथा उप विजेता टीम को ट्राफी से सम्मानित किया गया। अपने शानदार आलराउण्ड प्रदर्शन के लिये पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री लोकजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मैच में प्रतिभाग करने वाली दोनो टीमों के प्रदर्शन की सराहना की तथा वर्तमान परिस्थितियों में अपनी व्यस्त जीवनशैली के बीच स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए थोड़ा समय खेलो को भी देने के लिए सभी को प्रेरित किया। यातायात सुरक्षा माह के दौरान मैत्री मैच के माध्यम से लोगो को जागरूक करने के प्रयास के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात तथा अन्य यातायात अधिकारी/कर्मचारीगणो की सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

38 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

60 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago