देहरादून / टनकपुर : कल 9फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन टनकपुर से बहुप्रतीक्षित टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं टिकट लेकर टनकपुर से खटीमा तक की यात्रा कर यात्रियों से बातचीत की।
इस ट्रेन के संचालन से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, चम्पावत व पिथौरागढ़ जनपदवासियों को राजधानी देहरादून समेत अन्य स्थानों पर आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी रेल सेवा सुदृढ़ हुई है। मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ों पर भी रेल का स्वप्न साकार हो रहा है, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर है जबकि टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन परियोजना का सर्वे हो चुका है।
Post Views: 9
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…
आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…
ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…
देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…