खंड शिक्षा अधिकारी के स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई – my uttarakhand news

उत्तराखंडजीवन शैली

Share0

Advertisement

खंड शिक्षा अधिकारी डा.भाष्कर चन्द्र बेबनी के स्थानांतरण पर शिक्षको ने दी उन्हें भावभीनी विदाई*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )विकास खण्ड पोखरी में शिक्षा विभाग में 7 वर्ष तक उप खण्ड शिक्षाधिकारी के पद पर और 2 वर्ष तक खण्ड शिक्षाधिकारी के पद पर रहने अर्थात लगातार 9 वर्षो की सेवा देने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पद सेवा देने के बाद डा, भाष्कर चनद्र बेबनी का हिन्ढोलाखाल देवप्रयाग स्थानान्तरण होने पर विकास खण्ड के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें नमः आंखों से भावभीनी विदाई दी ।खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय में आयोजित एक विदाई समारोह मेंशिक्षक शिक्षिकाओं ने फूल मालाओं से लादकर डोल-नगाड़ों के साथउन्हें नमः आंखों से भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर अटलउत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज नागनाथ के प्रधानाचार्य जीएल सैलानी ने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी डा, भास्कर चन्द्र बेबनीका कार्यकाल विकासखंड में शिक्षाधिकारी के रुप में सराहनीय रहाहै। जिन्होंने अपनी छाप एक कर्मठ और ईमानदार अधिकारी के रुपमें छोड़ी है। इनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा ।अपने कार्यकाल में इन्होंने शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने हेतु शिक्षको को एक आदर्श अध्यापक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया है ।निसंदेह सराहनीय है ।। डा, बृजेंद्र कठैत ने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी के पद पर रहते हुए डा, भास्कर चन्द्र बेबनी ने एक आदर्श अधिकारी एवं निस्वार्थ भाव से काम किया है ।।राजकीय शिक्षक संगठन के ब्लांक अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा कि हमेशा उनकी सेवाओ व आदर्श को याद किया जायेगा। कहा कि इनके कुशल कार्यकाल मे विकासखंड पोखरी ने शिक्षा के क्षेत्र मे नये कुशल कार्यकाल मे विकासखंड पोखरी ने शिक्षा के क्षेत्र मे नये कीर्तिमान स्थापित किये, एंव विकासखंड के पाँच छात्रो ने बोर्ड परीक्षा मे राज्य स्तर पर टेन टॉप मे विकासखंड का नाम स्थापित किया, बाल विज्ञान कांग्रेस, इन्सपायर एवार्ड, विज्ञान ड्रामा नाटक, कला संगीत एंव खेलो मे विकास खंड ने राज्य स्तर तक प्रतिभाग किया एंव प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया है राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के ब्लांक संरक्षक उपेन्द्र सती ने कहा कि बेबनी का कार्यकाल ऐतिहासिक कार्यकाल विकासखंड पोखरी के लिए रहा, आपने हर स्तर से छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया है। कल्याण सिंह चौधरी ने कहा कि आपके कुशल कार्यकाल में विकासखंड पोखरी ने शिक्षा के क्षेत्र मे नये कीर्तिमान स्थापित किये, एंव विकासखंड के पाँच छात्रो ने बोर्ड परीक्षा मे राज्य स्तर पर टेन टॉप मे विकासखंड का नाम स्थापितकिया।प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लांक अध्यक्ष ताजबर राणा नेकहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी डा, भास्कर चन्द्र बेबनी के कुशलकार्यकाल में बाल विज्ञान कांग्रेस, इन्सपायर एवार्ड, विज्ञान ड्रामानाटक, कला संगीत एंव खेलो मे विकास खंड के छात्र छात्राओं नेराज्य स्तर तक प्रतिभाग किया एंव प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त कियाआपका कार्यकाल ऐतिहासिक कार्यकाल विकासखंड पोखरी विकासखण्ड के लिए रहा है। इस अवसर पर डा भास्कर चन्द्र बेबनी नेकहा कि विकास खण्ड के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं औरकर्मचारियों का उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान भरपूर सहयोग मिलाजिसे वे अपने हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर राजकीय शिक्षकसंगठन के महामंत्री महावीर जग्गी, बिछना रौथाण, राकेश भट्ट, विजयप्रसाद सिमलटी, हर्षवर्धन काण्डपाल, कल्याण सिंह चौधरी, बीरेंद्र नेगी, ओंकार सिंह रावत, हर्षवर्धन कांडपाल, सहित तमाम अध्यापक, अधयापिकाये, और कर्मचारी मौजूद थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

4 hours ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

5 hours ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

5 hours ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

5 hours ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

5 hours ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

5 hours ago