दन्या से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, क्षेत्र के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं –

 
अल्मोड़ा/देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय दन्या में 4 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चमतोला खेल मैदान का निर्माण, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम का निर्माण, जीआईसी गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण तथा प्रेम मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी नामक स्थान से कलूटा पोलिंग बूथ तक मोटर मार्ग निर्माण तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी के उच्चीकरण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा उत्तराखण्ड भी तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समेकित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा केदारखंड और मानसखंड में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक प्रदेश पहुंच रहे हैं। उन्होंने जागेश्वर धाम के संरक्षण एवं विकास के लिए संचालित मास्टर प्लान का उल्लेख करते हुए कहा कि धाम के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए वहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीतकालीन पर्यटन, आयुर्वेद एवं योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। वहीं ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ की अवधारणा के माध्यम से स्थानीय मेलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान मिल रही है, जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। साथ ही नक़ल विरोधी कानून लागू कर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री  अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी दन्या निवासी  पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभाग करते हुए कथा श्रवण किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर विधायक  मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष  हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री  गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री  कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी  अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  चंद्रशेखर आर. घोड़के, भाजपा जिलाध्यक्ष  महेश नयाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Prof HBS Chauhan appointed Director of the Birla Campus of Garhwal University

Garhwal Post Bureau  Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…

4 minutes ago

Khel Mahakumbh-2026 will be held from September 1 to October 30 – my uttarakhand news

The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…

16 minutes ago

Forest officers are guardians of nature: Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…

27 minutes ago

2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद

हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…

32 minutes ago

Ban on the sale of analogue paneer in Uttarakhand – my uttarakhand news

representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…

38 minutes ago

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

49 minutes ago