Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में हथियारों से लैस निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा, भक्त को बनाया बंधक… इंटरनेट बंद – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू स्थित गुरुद्वारे में बीते 24 घंटे से जारी विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है. हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित गुरुद्वारे में कुछ निहंग तीर्थ यात्रियों द्वारा कब्जा जमाने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. बताया यह भी जा रहा है कि भक्त को निहंग यात्रियों ने बंधक भी बना लिया है. फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है. लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है.
निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जाजानकारी के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधन और निहंग यात्रियों के बीच विवाद के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए. फिर परिसर पर नियंत्रण करने का प्रयास किया. आरोप है कि इस दौरान सेवादारों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं भी सामने आई हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंचीं. हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. प्रशासन लगातार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गतिरोध बरकरार है.
रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में इंटरनेट बंदस्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने रुद्रप्रयाग और श्रीनगर क्षेत्रों में एहतियातन इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं, ताकि सोशल मीडिया के जरिए किसी तरह की अफवाह न फैल सके. फिलहाल नागरासू गुरुद्वारे में जारी यह विवाद प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

36 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

56 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago