देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। जिन मामलों में समाधान में समय लगना हो, उनमें शिकायतकर्ता को स्पष्ट जानकारी दी जाए।
शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट तथा बाल विकास विभाग की ओर से महालक्ष्मी और किशोरी किट वितरित कीं। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दो चरणों में 6.5 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। इस अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बुजुर्गों, महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए शासन-प्रशासन को जनता के बीच पहुंचकर काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान उत्तराखंड जैसी योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और संबंधित विभागों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की। साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून, : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…
लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Accusing the Congress party and the INDI alliance partners of…
लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…
उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…
रामनगर– शासन के निर्देशानुसार डिग्री कॉलेज रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना…