मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा – myuttarakhandnews.com

देहरादून : आज सचिवालय मे नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गयी ।इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अधिकारियों को यात्रा मार्ग की मरम्मत, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन और विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने, यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त घोषित कर प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों से संजोने, बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, मौसम की रीयल टाइम जानकारी, जिन पड़ावों से होकर यात्रा गुज़रे उन सभी स्थानों का सौंदर्यीकरण, ड्रोन निगरानी, अस्थायी हेलीपैड और आपदा प्रबंधन टीमों की तैनाती के संबंध में निर्देशित किया।
प्रवासी उत्तराखंडी और ट्रैकर्स को भी यात्रा से जोड़ने, विशेष टूर पैकेज तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु इस आस्था यात्रा का हिस्सा बन सकें।
मीटिंग में पुष्कर सिंह धामी ने कहा “नंदा देवी राजजात यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, सांस्कृतिक गौरव और जनमानस की श्रद्धा का दिव्य संगम है। हमारी सरकार इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा की भव्यता, सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

देहरादून।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री…

1 hour ago

मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी

देहरादून। मसूरी में गढ़वाल सभा भवन निर्माण के लिए मंत्रिमण्डल द्वारा भूमि आवंटन किये जाने…

1 hour ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

देहरादून।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री…

2 hours ago

जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत

राजा वाला में जनसंपर्क के दौरान डॉ. हरक सिंह रावत ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं…

3 hours ago

एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

अभिलेखों को नियमित अपडेट करने और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश देहरादून,।…

3 hours ago