मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक बने लूशुन टोडरिया , आयुष रावत को मिला कुमाऊँ युवा प्रकोष्ठ संयोजक की जिम्मेदारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून : उत्तराखंड में भूमि संरक्षण और मूल निवासियों के अधिकार के लिए समर्पित मूल निवास भू कानून समन्वय सँघर्ष समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक कल देहरादून में संपन्न हुई।
जिसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा और भावी रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में लूशुन टोडरिया को सर्वसम्मति से समिति का नया संयोजक चुना गया।
विगत दो वर्षों से समिति का नेतृत्व कर रहे मोहित डिमरी ने उन्हें अपनी जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि नेतृत्व परिवर्तन संगठन को और ऊर्जावान बनाता है। अब युवा नेतृत्व इस आंदोलन को और तेज करेगा। वह संघर्ष समिति में सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे। मूल निवास और भू-क़ानून की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा।
नवनियुक्त संयोजक लुशुन टोडरिया ने कहा कि मोहित डिमरी की अगुवाई में उत्तराखण्ड की अस्मिता बचाने के लिए देहरादून में ऐतिहासिक महारैली हुई थी। इसके बाद हल्द्वानी, गैरसैंण, कोटद्वार, टिहरी, श्रीनगर, ऋषिकेश, भिकियासैंण सहित अन्य हिस्सों में जनचेतना के लिए महारैली हुई। आंदोलन के बाद लोग अपने अधिकारों के लिए जागरूक हुए और कई गांवों में लोगों ने भू-माफिया को जमीन नहीं बेची।
लुशुन ने कहा कि अस्मिता और अपनी पहचान बचाने के लिए संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। संघर्ष समिति ने उन्हें संयोजक की जिम्मेदारी दी है, वह पूरे समर्पण और ईमानदारी से अपना दायित्व निभायेंगे। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना उनका मुख्य उद्देश्य है।
नव-नियुक्त संयोजक लुशुन टोडरिया ने कहा यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। मैं सभी पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूँ। जब तक उत्तराखंड में मूल निवास और सख्त भू कानून लागू नहीं होता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिमांशु रावत ने कहा कि एक अच्छा लीडर वही होता है जो फॉलोवर नहीं लीडर तैयार करता है। मोहित डिमरी ने संघर्ष समिति के माध्यम से कई लीडर तैयार किए। जो अब इस संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं।
बैठक में हुए मुख्य निर्णय:
1. समिति का स्थायी कार्यालय खोले जाने पर सहमति बनी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।
2. समिति की डिजिटल और सोशल मीडिया को मजबूत किया जाएगा।
3. जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार का निर्णय लिया गया।
4. महिला, युवा और वरिष्ठ जनों की इकाइयाँ गठित की जाएँगी।
5. प्रदेशभर में स्वाभिमान महारैली आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
बैठक में विभिन्न ज़िलों से आए कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में दायित्व वितरण:मनोज कोठियाल-केंद्रीय सचिवसुनील नैनवाल- विधिक सलाहकारकुसुम जोशी-प्रदेश महिला संयोजकशशि रावत-सह संयोजक
शिशुपाल पोखरियाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक
अशुतोष कोठारी-गढ़वाल मंडल युवा प्रकोष्ठ संयोजक
आयुष रावत-कुमाऊँ युवा प्रकोष्ठ संयोजक
उषा डोभाल महिला प्रकोष्ठ गढ़वाल सह संयोजक
अतुल गुसाईं-हरिद्वार संयोजक
चन्द्रमणि सुयाल- हरिद्वार सह संयोजक
दिनेश थपलियाल -हरिद्वार समन्यवक

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

6 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

8 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

8 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

9 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

9 hours ago