मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को करेंगे बिहार दौरा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वे मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में दो प्रमुख चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में नियुक्त किया है। समान नागरिक संहिता जैसे फैसलों और सक्रिय नेतृत्व के कारण धामी राजनीतिक चर्चाओं में बने हुए हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी बिहार में पार्टी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो जगह करेंगे जनसभाएं
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने जिन प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए मुख्यमंत्री धामी अब तक बिहार के गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान जैसे क्षेत्रों में प्रचार कर चुके हैं। अब वह 30 अक्टूबर को एक बार फिर चुनावी दौरे पर बिहार जाएंगे। भाजपा कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर की सुबह 11:15 बजे पटना हवाईअड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर पहुंचेंगे, जहां महात्मा गांधी मिडिल स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह हरसिद्धि के महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा में आयोजित चुनावी सभा में शामिल होंगे।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Filmmaker Harish Sharma had two awards, two standing…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Tourism Secretary Dheeraj Singh Garbyal met Governor Lieutenant…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 6 Oct: Dehradun-born filmmaker Shariq Ali Khan’s debut film Grahan…
मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मसूरी…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 6 Oct: With the objective of realizing the vision…
By Sunil Sonker Mussoorie, 6 Oct: The old vibrancy of the Autumn Festival (Sharadotsav) returned…