देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्तूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की रैलियाँ मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी।
भाजपा नेतृत्व ने बिहार चुनाव प्रचार के लिए जिन प्रमुख चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें सीएम धामी का नाम भी शामिल है। अपने तेज़ निर्णयों और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे बड़े कदमों से राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियाँ बटोर चुके मुख्यमंत्री धामी अब एक बार फिर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मैदान में उतरने जा रहे हैं।
इससे पहले वे गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार कर चुके हैं, जहां उनकी सभाओं में भारी जनसमर्थन देखने को मिला था।
भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी ने मुख्यमंत्री धामी का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 30 अक्तूबर को सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे।
पहली सभा महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड, कल्याणपुर में दोपहर 12:05 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री 1:55 बजे सोनवर्षा (हरसिद्धि) स्थित महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में सीएम धामी की रैलियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी का मानना है कि धामी का युवाओं से जुड़ाव और विकास के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण बिहार चुनाव में भाजपा की मजबूती का कारण बनेगा।
सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की अधिकारियों को अलर्ट मोड में…
प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी…
एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…
विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…
ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…