मुख्यमंत्री योगी तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहुंचे अपने पैतृक गांव
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे हैं। पौड़ी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पौड़ी गढ़वाल में मानगढ़ वासनी देवी की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। सीएम योगी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं। मुख्यमंत्री योगी सुबह विमान से जौलीग्रांट पहुंचे।
जहां केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव को रवाना हुए। जहां वे मां गढ़वासिनी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण भी करेंगे। महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होंगे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…