Categories: hindiUttarakhand

अगले महीने उत्तराखंड BJP को मिल जाएगा नया अध्यक्ष, सबसे आगे चल रहे ये नाम – Uttarakhand

Uttarakhand BJP will get a new president next month, these names are leadingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी को मार्च तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इसमें कई नामों को लेकर चर्चा चल रही है। इनमें चार नाम प्रमुख रूप से आगे चल रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख कौन बनेगा। इसमें अभी 1 महीने का समय बाकी है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो सकता है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पहले होने पर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा।भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नामों की सर्वाधिक चर्चा हो रही है उनमें मौजूदा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, खजानदास के साथ ज्योति गैरोला के नाम शामिल हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन चार नामों में से एक को उत्तराखंड में भाजपा की कमान मिल सकती है। उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष के लिए चुनाव भी हो सकते हैं और नामित भी किया जा सकता है।नामित भी किया जा सकता हैउत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष के चुनाव होने की चर्चा का दौर चल रहा है। ऐसे में एक और नई बात सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि यदि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो जाता है तो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बजाए नामित किया जाएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कोठारी, विनोद चमोली, खजानदास और ज्योति गैरोला में से किसे उत्तराखंड में भाजपा का प्रमुख बनाया जाता है। फिलहाल इसके लिए मार्च तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

2 hours ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

2 hours ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

2 hours ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

2 hours ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

2 hours ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

2 hours ago