भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आज मुख्यमंत्री योगी करेंगे जनसभा





पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
भारी वाहनों का रहेगा प्रतिबंधित
नैनीताल। लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आज हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। इसके लिए पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। आज सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। पुलिस के अनुसार सुबह सात से शाम सात बजे तक हल्द्वानी क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रतिबंधित रहेगा। वहीं गौलापुल, रेलवे क्रॉसिंग से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा।
दूसरी ओर रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वाली सिडकुल, इंटरसिटी और अन्य निजी बसें बरेली रोड पर होंडा शोरूम तिराहे तक ही आ सकेंगी। वहीं से सवारी वापस जाएंगी। इसके अलावा रानीबाग और काठगोदाम की ओर जाने वाली बसें तीनपानी बाईपास से गौला रोड होते हुए नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तक ही आ सकेंगी और वहीं से वापस जाएंगी। जबकि कालाढूंगी रोड से आने वाली सिडकुल, इंटरसिटी व अन्य निजी बसें लालडाट तक ही आ सकेंगी।

ऐसा रहेगा डायवर्जन
बड़े वाहनों का डायवर्जन

रामपुर रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी बड़े वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहे से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।
बरेली रोड से आने वाले सभी बड़े वाहन तीनपानी बाईपास तिराहे से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।
कालाढूंगी की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहनों को लामाचौड़ तिराहे से कालाढूंगी बाईपास रोड होते हुए हनुमान मंदिर से आरटीओ रोड से रामपुर रोड को भेजा जाएगा।

भीमताल- नैनीताल रोड की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहनों को नरीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा। वहां से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मंडी बाईपास से टीपी नगर तिराहा होते हुए रामपुर रोड को भेजा जाएगा।

रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन

रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज की बसें टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट कर होंडा शोरूम तिराहे से तीनपानी बाईपास होते हुए गौलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आएंगे।
बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसें तीनपानी बाईपास से डायवर्ट होकर गौलापुल होते हुए ताज चौराहे से रोडवेज स्टेशन आएंगी।
कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें लालडाट तिराहे से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स से नरीमन तिराहे से गौला बाईपास रोड होते हुए गौलापुल से ताज चौराहे से रोडवेज स्टेशन आएंगी।
पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज, केमू की बसें नरीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड से गौलापुल होते हुए ताज चौराहे से रोडवेज और केमू स्टेशन आयेंगी।
रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड और रामपुर रोड की ओर जाने वाली सभी रोडवेज बसों को ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से रामपुर, बरेली रोड को भेजा जाएगा।
रोडवेज स्टेशन से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली बसें रोडवेज से ताज चौराहा, गौला बाईपास रोड होते हुए नरीमन तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहे से चंबल पुल, नहर कवरिंग रोड होते हुए ऊंचापुल से कालाढुंगी को भेजा जाएगा।
पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज, केमू की बसें ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से गौला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहा होते हुए जाएंगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

बरेली रोड की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नरीमन तिराहा काठगोदाम होते हुए भेजा जाएगा।
रामपुर रोड की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा बरेली रोड से गौला बाईपास रोड होते हुए नरीमन तिराहा काठगोदाम होते हुए जाएंगे।
कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहन लालडाट तिराहे से पनचक्की तिराहे से हाईडिल तिराहा, कॉलटैक्स तिराहे से नैनीताल रोड होते हुए जाएंगे।
नैनीताल रोड की ओर से आने वाले और बरेली रोड की ओर जाने वाले छोटे वाहन नरीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी से बरेली रोड की ओर जाएंगे।
रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा, हाइडिल तिराहे से पनचक्की तिराहा, चम्बल पुल तिराहा, लालडाट तिराहा, ऊंचापुल की ओर से जाएंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

2 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

3 hours ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

3 hours ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

4 hours ago