हादसा:  यमुना नदी में गिरा डंपर । चालक की मौके पर मौत – पर्वतजन

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी 
बड़कोट। उत्तरकाशी जनपद के तहसील बड़कोट क्षेत्र में तड़के एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक डंपर यमुना नदी में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK-07 CD-3406 (डंपर)  सुबह लगभग 4:00 बजे नौगांव स्टोन क्रेशर जटा नामें तोक के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 120 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक की मौके पर ही मौत
डंपर में सवार चालक जगदीप पुत्र चैन सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम सुनारा, पुरोला, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी।
 रेस्क्यू अभियान में जुटी SDRF, पुलिस और फायर सर्विस
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव यमुना नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
इसके बाद शव को सीएचसी नौगांव (CHC Naugaon) भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
प्रशासन ने शुरू की जांच
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Sapna Rani

Recent Posts

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…

17 minutes ago

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

देहरादून- राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार…

1 hour ago

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

3 hours ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

3 hours ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

3 hours ago