उत्तराखंड में बाल विवाह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के मां-बाप ने अपनी बेटी का 20 वर्षीय उस युवक के साथ विवाह करा दिया, जिस पर रेप करके पीड़िता को गर्भवती करने का आरोप है। मामले में आरोपी युवक की मां की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने किशोरी के माता-पिता पर बाल विवाह अधिनियम और युवक पर पॉक्सो का मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी युवक का आसपास रहने वाली 16 वर्ष की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। जब परिवार को किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा तो उन्होंने युवक से उसकी शादी करा दी।
नाराज आरोपी युवक की मां ने थाने में तहरीर देकर किशोरी के परिवार पर बेटे से जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच की और दस्तावेज खंगाले तो पता लगा कि नाबालिग 16 साल की है। मेडिकल परीक्षण पर पता लगा कि वह चार माह की गर्भवती है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बाल विवाह जैसा जुर्म करने पर किशोरी के मां-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…
देहरादून। उत्तराखंड में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम…
उत्तराखंड में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी, अब देहरादून कोर्ट…
मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…