रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दूसरे चरण का पुननिर्माण कार्य जोरों पर है। चिनूक हेलिकॉप्टर ने आज मंगलवार को ट्रायल लैंडिंग की। बुधवार से चिनूक धाम में पुननिर्माण सामग्री पहुंचाएगा। यात्रा के पहले चरण के साथ ही बीते वर्ष शीतकाल में भी चिनूक ने केदारनाथ में निर्माण सामग्री पहुंचाई थी। मानसून की रफ्तार थमने के साथ ही केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। धाम में 800 मजदूर दिन और रात की शिफ्ट में निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। इस वर्ष दिसंबर माह तक दूसरे चरण के कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तीसरे चरण में अनुबंध के तहत तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों के भवन मास्टर प्लान के तहत बनाए जाने हैं। साथ ही अन्य यात्री सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
बता दें कि आपदा से प्रभावित केदारनाथ में 2018 से पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। तीन चरणों में होने वाले कार्यों में पहले चरण में मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग का विस्तार और आदिगुरू शंकराचार्य समाधिस्थल का पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है। नवंबर 2021 से दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इन निर्माण कार्यों से जुड़ी 500 टन से अधिक निर्माण सामग्री चिनूक हेलिकॉप्टर से भी धाम पहुंचाई जा चुकी है।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…