–मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में देहरादून के होटल सेंट्रिक में शुरू दून निवेशक सम्मेलन
देहरादून। दिसंबर में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को देहरादून स्थित होटल सेंट्रिक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें। इस बैठक में प्रदेश भर के अलग-अलग सेक्टर से उद्यमियों ने प्रतिभाग किया है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। समिट की सफलता हेतु मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को दून निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया है, जिसमें हाउसिंग, पर्यटन, हॉस्पिटल, फिल्म, मीडिया, शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के लिए उद्यमियों को इस बैठक में प्रोत्साहित किया गया है राज्य में निवेश बढ़ावा के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है ।
बताया कि इस बैठक में उद्यमियों को निवेश हेतु बनाई गई नई नीतियों इत्यादि से अवगत कराया गया। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है।
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…