देहरादून, नवंबर 2025।देहरादून स्थित सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ने इस वर्ष भी परंपरा को जीवित रखते हुए केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ पारंपरिक लोक पर्व ‘ईगास’ धूमधाम से मनाया। इस विशेष अवसर पर संस्थान ने पर्व को केवल सांस्कृतिक नहीं बल्कि मानवता और पुनरुत्थान का प्रतीक बनाकर प्रस्तुत किया।
आपदा प्रभावितों संग ईगास का उल्लास
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में हुआ, जिसमें धाद संस्था के सहयोग से वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से प्रभावित बच्चे और उनके परिजन शामिल हुए।सीआईएमएस कॉलेज की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत और सत्कार किया गया। दिनभर इन बच्चों को देहरादून के प्रमुख शैक्षणिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया, जिससे वे प्रदेश की संस्कृति और शिक्षा से जुड़ सकें।
शाम के समय आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत, गढ़वाली झोड़ा, चौफला और पारंपरिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों और परिजनों ने भी पारंपरिक भैलो खेलकर अपनी खुशी और भावनाएं व्यक्त कीं।
आपदा प्रभावित बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा
सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने इस अवसर पर कहा,
“हमारा संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि पुनरुत्थान का साथी है। केदारनाथ आपदा हो या प्रदेश के किसी भी क्षेत्र की विपत्ति — हम हर उस बच्चे की जिम्मेदारी लेने को तत्पर हैं, जिसने अपने माता-पिता या घर का सहारा खोया है।”
उन्होंने बताया कि संस्थान आपदा प्रभावित एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क उच्च, चिकित्सा एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है।वर्तमान में भी 300 से अधिक विद्यार्थी मिशन एजुकेशन के तहत निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें कई बच्चे आज देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं, जो उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।
समाज के लिए प्रेरणादायक कदम
कार्यक्रम में डोर फाउंडेशन की संस्थापक संयोगिता केडिया, आरोग्यम मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन संदीप केडिया, धाद संस्था के महासचिव तन्मय ममगाई, धाद पुनरुत्थान संयोजक जगमोहन सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा, राकेश बिज्लवाण, गुणानंद जखमोला, लोकगायक मनोज सामंत, पर्यावरण मित्र मनमोहन सिंह, तथा संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, निदेशक जानकी जोशी, कर्नल (से.) जे.एस. नेगी, मेजर (से.) ललित सामंत, डॉ. अंजना गुंसाई, पूजा चौहान और संगीता नेगी समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सीआईएमएस का मिशन: “शिक्षा से पुनर्निर्माण”
सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए एक बार फिर यह साबित किया कि सच्ची शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का माध्यम है।संस्थान ने इस पर्व को “ईगास – पुनरुत्थान की रोशनी” के रूप में मनाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया कि यदि हर संस्था एक कदम आगे बढ़े, तो हर अवंतिका और हर आपदा प्रभावित बच्चा फिर से अपने सपनों को उड़ान दे सकता है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…
नैनीताल कोतवाली के बाहर क्यों जुटी भीड़? जातिसूचक टिप्पणी के आरोप से मचा हंगामा, कार्रवाई…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 28 Oct: Dr. Om Prakash Tiwari, Assistant Professor in the…
By Sunil Sonker Mussoorie, 28 Oct: “Mussoorie is a hub for education. Students educated in…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: As part of Virasat Mahotsav-2026, students from 20…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 28 Oct: A driver’s attempt…