Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, कैंची धाम से लौट रहे थे सभी – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: नैनीताल के ज्योलिकोट, आम पड़ाव क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया. कैंची धाम और नैनीताल घूम कर दिल्ली लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. जिसमें दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वाहन में 18 लोग सवार थे, हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. वहीं पुलिस ने दोनों पर्यटकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. घटना में लापता चालक की तलाश में पुलिस लगी हुई है.
टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा: गौर हो कि पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन सड़क हादसे में लोग जान गंवा रहे हैं. वहीं ताजा घटना नैनीताल जिले के ज्योलिकोट, आम पड़ाव क्षेत्र में घटित हुई है, जहां एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई. घटना बीती देर रात की है.
नैनीताल ज्योलिकोट में टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरादिल्ली के रहने वाले हैं सभी पर्यटक: एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि वाहन में 18 लोग सवार थे, जिसमें से 15 लोग घायल हैं. सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं, जो बीते देर शाम नैनीताल समेत अन्य क्षेत्र घूमकर दिल्ली लौट रहे थे. टेंपो ट्रैवलर हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर भेजा.
घटना के बाद चालक लापता: वहीं घटना के बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मृत लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घटना के बाद से वाहन चालक लापता बताया जा रहा है, जिसकी अब पुलिस खोजबीन कर रही है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना: स्थानीय लोगों ने जैसे ही वाहन गिरने की आवाज सुनी, उन्होंने तत्काल पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. एसडीआरएफ टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद उपचार के लिए भेजा. वहीं पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…

15 minutes ago

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल

ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…

35 minutes ago

डॉ. पवित्रा टम्टा को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ.…

1 hour ago

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

3 hours ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

12 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

13 hours ago