श्रीनगर गढ़वाल में पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच झड़प, ओवरटेक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने संभाला मोर्चा – पर्वतजन

पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच सड़क पर वाहन ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरियाणा से आए पर्यटक कथित तौर पर गलत दिशा में वाहन चला रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से जा रहे स्थानीय युवाओं ने इसका विरोध किया। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी।

 
घटना के बाद मामला श्रीनगर कोतवाली तक पहुंचा। यहां पहले से मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ ने पर्यटकों के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
 
श्रीनगर पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। फिलहाल मामला कोतवाली में विचाराधीन है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तराखंड में पर्यटकों से जुड़ा ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। दो दिन पहले अल्मोड़ा के मॉल रोड क्षेत्र में हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि चलती कार से सड़क पर कूड़ा फेंकने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, लेकिन पर्यटकों ने बात मानने से इनकार कर दिया।
 
बताया गया कि कार में सवार दो महिलाएं वाहन से उतरकर स्थानीय लोगों से उलझ गईं और एक युवक के साथ धक्का-मुक्की भी की। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख कार चला रहा युवक दोनों महिलाओं को वाहन में बैठाकर वहां से निकल गया।

Sapna Rani

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

14 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

15 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

15 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

15 hours ago