उत्तराखंडजीवन शैली
by cradminMarch 21, 2026March 21, 2026
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली की नमामि गंगे इकाई द्वारा ‘स्वच्छता रैली’ का आयोजन किया गया।
रैली में एनएसएस,एनसीसी तथा बीएड विभाग से नमामि गंगे इकाई के स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो अमित कुमार जायसवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गोपेश्वर बाजार से होते हुए वैतरणी घाट पहुंची और मार्ग में छात्र-छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता नारो के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया।
मंदिर मार्ग (बैतरणी घाट) पर स्वयंसेवियों द्वारा आसपास के क्षेत्र में फैले हुए कूड़े निस्तारण कर स्वच्छता में योगदान दिया गया।कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नमामि गंगे कार्यक्रम की संयोजिका डॉ विधि ढौडियाल, एनसीसी प्रभारी डॉ ललित मोहन तिवारी, एनएसएस प्रभारी डॉ दर्शन सिंह नेगी, डॉ दिनेश चंद्र सती, डॉक्टर चंदा, डॉ जोगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Share0
एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…
विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…
ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…