देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘समन्वय’ का समापन हो गया। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को कार्यकुशलता, समन्वय, संचार कौशल, टीम वर्क, भावनात्मक संतुलन एवं प्रशासनिक दक्षता से जुड़ी विस्तृत ट्रेनिंग दी गई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि आकाशवाणी देहरादून की उप निदेशक साक्षी सिंह ने कहा कि स्पष्ट, सकारात्मक और संवेदनशील संवाद किसी भी संस्थान की सफलता की आधारशिला होता है। उन्होंने आपसी सम्मान, सहयोग और विनम्र व्यवहार को मजबूत कार्य संस्कृति की पहचान बताया।
यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डा. संतोष एस सर्राफ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने छोटे-छोटे प्रयासों से संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रोफेशनल व्यवहार, टीम वर्क, विश्वसनीयता, कार्यस्थल आचरण के साथ-साथ भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता और कार्यभार प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के पर्सनालिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर पीडीपी विभाग की प्रमुख डा. साक्षी गुप्ता, एचआरडीसी के निदेशक डा. अभिषेक शर्मा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा. भारती शर्मा एवं श्वेता बजाज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…
विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…
ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…