देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज साफ बना रहा। पहाड़ी इलाकों में दिनभर धूप खिली रही, जबकि सुबह के समय हरिद्वार, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में आज बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ की विदाई के बाद पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे लोगों को बारिश और बर्फबारी से राहत मिली है। लगातार साफ मौसम के चलते प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मियों जैसा एहसास होने लगा है।
राजधानी देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में तेज धूप के चलते दिन में गर्मी बढ़ रही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने से सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
8 फरवरी से बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते 9 और 10 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
चारों धामों में कड़ाके की ठंड
चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में इस समय तापमान माइनस में बना हुआ है। इनमें सबसे अधिक ठंड गंगोत्री में दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अत्यधिक ठंड के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन प्रभावित बना हुआ है।
Post Views: 2
Post navigation
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा…
पूरे जनपद में हरिद्वार रेंज में सबसे अधिक 1,145 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है.…
रामनगर….चार महीने पहले ही दोनों ने साथ जीने और जिंदगी के खूबसूरत सफर की शुरुआत…
हरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर लाठी-डंडों से खूनी झड़प, मुंबई के श्रद्धालुओं को खच्चर चालकों ने…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi held a meeting with…