हरिद्वार बाईपास रोड पर पत्रकार हेम भट्ट पर तीन गुंडों ने किया हमला – पर्वतजन

हरिद्वार बाईपास रोड पर पत्रकार हेम भट्ट पर तीन गुंडों ने किया हमला
देहरादून के हरिद्वार बाईपास रोड पर पत्रकार हेम भट्ट पर तीन अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। यह घटना शाम करीब 5:45 बजे एमकेए पॉइंट (MKP क्रॉसिंग) के पास हुई, जब हेम भट्ट अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे।
तीन बदमाश स्कूटी पर सवार होकर अचानक उनकी बाइक को ओवरटेक कर आगे निकले और उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्होंने हेम भट्ट पर शारीरिक हमला किया, जिससे उनके चेहरे और नाक के नीचे चोटें आईं। हमलावरों ने उन्हें धमकी दी कि “आप बहुत ज्यादा खबरें दिखा रहे हैं, अगर आप अपनी खबरों को नियंत्रित नहीं करेंगे तो हम दोबारा मिलेंगे और आपको मार डालेंगे।”

जब आसपास कुछ लोग इकट्ठा होने लगे और घटना को देखने लगे, तो बदमाश गाली-गलौज करते हुए जल्दी से मौके से फरार हो गए।
हमले के बाद पत्रकार हेम भट्ट को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने देहरादून के डालनवाला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पूरी घटना का विवरण दिया गया है।
इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई पत्रकारों ने हेम भट्ट के समर्थन में आवाज उठाई और इसे प्रेस की आजादी पर हमला करार दिया। उन्होंने मांग की कि हमलावरों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और रूट ट्रैकिंग के आधार पर कार्रवाई हो। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था लागू की जाए।
एक पत्रकार अवधेश नौटियाल ने कहा, “लोकतंत्र और पत्रकारों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”
पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं आई है।
 

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

2 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

2 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

3 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

4 hours ago