Latest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के तहसील बीरोंखाल के अंतर्गत मूसलाधार बारिश से भारी नुककसान हुआ है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जिला आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सुखई और फरसाडी गांव का प्रभावित होना बताया गया है। स्टेट हाईवे पर संख्या 32 के किलोमीटर 110 पर 30 मीटर सड़क वॉशआउट हो गई है। इसके अलावा किलोमीटर 9 से 11 के बीच तीन से चार जगह पर मलबा सड़क पर आ गया है।जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा को तत्काल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना होने को कहा है। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिक तौर पर प्रभावित बताए जा रहे सुखई और फरसाडी गांवों में आवश्यकता अनुसार प्राथमिक विद्यालयों या पंचायत घरों में ठहरने की व्यवस्था की जाए। साख ही फूड पैकेट, पेयजल व्यवस्था और डॉक्टर की एक टीम को रवाना करने के निर्देश दिए हैं। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने तहसील बीरोंखाल में तत्काल एक ऑपरेशनल कंट्रोल रूम स्टैबलिश करने के निर्देश दिए हैं।बचाव अभियान चलाने के निर्देशजिला मुख्यालय से आपदा रेस्क्यू वाहन ड्रैगन लाइट व रिमोट एरिया लाइट, रेस्क्यू उपकरण, फूड पैकेट, पानी की बॉटल्स सहित रवाना किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर क्विक एक्शन के चलते अवरुद्ध मोटर मार्ग से मलबा हटाए जाने की करवाई की जा रही है। रा.उ.नि. क्षेत्र बंगारस्यू के राजस्व ग्राम सुकई में अतिवृष्टि से 20 घरों में पानी घुस गया है और कुछ गौशाला में भी पानी का भरान हुआ है। जान-माल के क्षति की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…