Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जाने पूरा मामला – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की छवि को धूमिल करने के आरोप मे एफआईआर दर्ज कराई है. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आम आदमी पार्टी (AAP) वीडियो एडिट कर दुष्प्रचार और आचार सहिंता का उल्लंघन किया है. बीजेपी के आईटी विभाग के पदाधिकारी ने देहरादून के डालनवाला थाने में पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है.भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी की छवि खराब करने और चुनाव आचार संहिता के उलंघन की शिकायत दर्ज कराई हैं. घटना दिल्ली की बताया जाती है जहां सीएम धामी एक टीवी चैनल को अपना इंटरव्यू दे रहे थे. इस दौरान पत्रकार ने अचानक उनसे कुछ और पूछा जबकि सीएम धामी उनको अन्य बात का जवाब देते थे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशम मीडिया में जारी हुआ था. जिसके बाद बीजेपी ने बुधवार को देहरादून में सीएम धामी की छवि खराब करने को लेकर पुलिस में शिकायत की है. एफआईआर में बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ सबूत मौजूद है.सीएम धामी की छवि धूमिल करने का आरोपइस पूरे प्रकरण को लेकर पार्टी की ओर से आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक प्रवीण लेखवार ने आरोप लगाया गया है कि आप पार्टी की तरफ से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा की छवि धूमिल करने की साजिश के तहत एक एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है. बीजेपी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया सेल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान दिए एक बयान के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है.इस एडिटेड वीडियो में दर्शाया गया है कि सीएम महिलाओं द्वारा भाजपा के बहिष्कार की बात स्वीकार रहे हैं, जबकि ये सरासर गलत है. यह वीडियो आम आदमी पार्टी के नाम से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में एक पोस्ट से प्रसारित किया जा रहा है, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया जा रहा है. बीजेपी का आरोप है कि इस पोस्ट के जारीकर्ता ने लोकसभा चुनाव को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी एवं भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago