देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से शुष्क मौसम के बाद आज फिर से बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों में ठंडी हवाओं के चलते तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 पहाड़ी जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।
बीते कुछ दिनों से धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट जारी है। देहरादून में पिछले दो दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वहीं, चारधाम यात्रा भी मौसम साफ रहने से रफ्तार पकड़ चुकी है – अब तक 17 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 18°C के आसपास रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
देहरादून: अधिकतम 30.7°C | न्यूनतम 17.8°C
नई टिहरी: अधिकतम 21.5°C | न्यूनतम 10.7°C
पंतनगर: अधिकतम 30.8°C | न्यूनतम 17.5°C
मुक्तेश्वर: अधिकतम 20.5°C | न्यूनतम 10.3°C
Uttarakhand Court Bomb Threat: न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी पर बड़ा खुलासा, ये…
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को तेज करने…
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में आए बदलाव का असर मैदानी इलाकों में…
नैनीताल। कैंची धाम में कथित रूप से व्याप्त गड़बड़ियों और वित्तीय संचालन के मामले ने…
चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां | Champawat…
Ramnagar News: टीन शेड में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करणी सेना ने…