सीएम धामी ने पांचों भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की
भटवाड़ी/उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीमांत क्षेत्र रामलीला ग्राउंड भटवाड़ी, (उत्तरकाशी) में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह के पक्ष में जनसभा व रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी लोग यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। गंगोत्री क्षेत्र से मां गंगा निकलकर कई क्षेत्र में जल और जीवन देने का काम करती है। पतित पावनी गंगा के उद्गम स्थल के क्षेत्र में जब भी आने का मौका मिलता है,से स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते मंगलवार को रुद्रपुर में बड़ी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा वो जनता के बीच में प्रधानमंत्री संदेश देने आए हैं।
प्रधानमंत्री ने सभी को अपना प्रणाम भेजा है। 19 अप्रैल को पहले चरण का उत्तराखंड में मतदान होना है। उत्तराखंड की पांचों सीट से भारी बहुमत से जीत दिला कर पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राजलक्ष्मी को सभी अपना आशीर्वाद दें, एवं उन्हें बड़ी संख्या से विजय बनाकर लोक सभा भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का हर एक वोट प्रधानमंत्री को और तीव्र गति से कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा। आपका हर वोट नए भारत को शक्तिशाली बनाने और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। कोरोना काल के बाद देश में सबको फ्री में वैक्सीन लगाई गई। और दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजी गई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी-20 का सफल आयोजन भारत में किया गया। नरेंद्रनगर में 2 बैठकों का अयोजन किया गया।2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य हुआ। हर प्रदेश में नए एम्स की आधारशिला रखी जा रही है। नए हवाई अड्डों का विकास कार्य जारी है। नए आईआईटी,आईआईएम का निर्माण कार्य भी जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित देश भी हमारी टेक्नोलॉजी को देखकर अचंभित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिफेंस के सेक्टर में तेजी से विकास कार्य जारी है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के खाते खुलवाए। महिलाओ को उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को घर मिल रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। मोदी की योजनाएं केवल कागजों में नहीं अपितु सब योजनाएं धरातल में है और यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक मोदी को अपना परिवार का सदस्य मान रहा है। विपक्षियों ने जब मोदी के परिवार पर सवाल खड़े किए तो पूरे देश ने एक आवाज में कहा हम मोदी का परिवार हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज भटवाड़ी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस क्षेत्र में करीब 400 करोड़ की योजनाएं शुरू हुई हैं। यह क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के वर्तमान के साथ भविष्य का निमार्ण कर रही है। प्रधानमंत्री का सपना है कि उत्तराखंड पर्यटन एवं हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उत्तरकाशी, बड़कोट, भटवाड़ी, दयारा बुग्याल में आने वाले समय में लोगों की आवाजाही बहुत बढ़ने वाली है। इसके लिए हेलीकॉप्टर के एविएशन फ्यूल वैट को घटाकर 2% किया गया है। ताकि राज्य में हेली सेवाओं का विस्तार हो। उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा नियमित रूप से चले इसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा गंगोत्री क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत से बन रहे पॉलिटेक्निक भवन का कार्य पूर्ण हो गया है। क्षेत्र में विद्यालय, महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। भटवाड़ी तहसील के नए भवन की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। गंगोत्री में 5G नेटवर्क सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जादुंग गांव को भी वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। यह गौरव उत्तराखंड वासियों को प्राप्त हुआ है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है। बड़े-बड़े नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा देवभूमि शांति प्रदेश है यहां दंगाईयों के लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा राज्य निर्माण से लेकर राज्य को चलाने में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए महिलाओं के लिए 30 क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देवभूमि के साथ वीर भूमि के लोग हैं। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड के वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है। उस कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का काम प्रधानमंत्री ने किया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू किया गया। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र राणा, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजय पाल, विनीता राणा, रमेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…