*निम्बस अकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट देहरादून में लतिका फाउंडेशन के द्वारा हुआ ऑटिज्म जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन**
विश्व ऑटिज्म जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत निम्बस अकेडमी ऑफ मैनेजमेंट में लतिका फांउडेशन द्वारा ऑटिज्म जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने ऑटिज्म जागरूकता के अंतर्गत मस्तिष्क प्रतिघातों के कारणों और उनके बचाव से सम्बन्धित जानकारी दी
इसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार के मस्तिष्कीय रोगों के संदर्भ में चिकित्सिकीय उपचारों के बारे में छात्र- छात्राओं को अवगत कराया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न संकाय के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें स्कूल ऑफ़ एजूकेशन, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज के सभी छात्र- छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 डी0एस0 राणा ने कहा कि ऑटिज्म एक न्यूरोलॉजिकल और विकासात्मक डिसॉर्डर की बीमारी है, जिससे व्यक्ति के दोनों पक्षों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर संस्थान के जन संपर्क अधिकारी संजय गैरोला, अन्य शिक्षक तनूजा तोमर, विजय सीमा,अभिनव पोखरियाल, ज्योति सहगल,विनोद धस्माना,नूपुर भंडारी, अमित वर्मा, दीपिका, वंदना, श्वेता, सरगम, श्वेता कुमारी आदि उपस्थित रहे।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…