एंजेल चकमा हत्याकांड पर सख्त हुए CM Dhami,कहा रहम की ना रखें उम्मीद – myuttarakhandnews.com

देहरादून : त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को उत्तराखंड सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। हाल ही में कुछ युवकों द्वारा की गई पिटाई के बाद एंजेल अस्पताल में भर्ती था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने एंजेल चकमा हत्याकांड में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में नेपाल भी भेजा गया है।
फरार आरोपी जल्द गिरफ्त में: सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि “फरार आरोपी बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सरकार से रहम की उम्मीद न रखें।”मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि “प्रदेश में इस तरह की कोई भी घटना स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
मृतक छात्र के प्रति शोक
मुख्यमंत्री ने एंजेल चकमा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

2 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

3 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

3 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

10 hours ago