उत्तराखंड में कोरी ठंड का पडेगा कहर, घना कोहरा बनेगा परेशानी की वजह – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर उत्तराखंड में भी साफ नजर आ रहा है। प्रदेश में कोरी ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या बर्फबारी की संभावना से इनकार किया है, लेकिन घुप कोहरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को कम गति से चलने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
राजधानी देहरादून में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में हल्की धूप से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा।
पर्वतीय जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ठंडी हवाओं का असर जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। हालांकि बर्फबारी या वर्षा को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है, इसलिए बुजुर्गों, बच्चों और सुबह जल्दी बाहर निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव

अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…

3 minutes ago

कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव

अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…

24 minutes ago

तमंचा देखने की जिद और फिर छीनाझपटी; रुद्रपुर में मेहविश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-बेटियां गिरफ्तार | Rudrapur mehwish murder mystery revealed uttarakhand police | my uttarakhand news

तमंचा देखने की जिद और फिर छीनाझपटी; रुद्रपुर में मेहविश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-बेटियां…

2 hours ago

ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…

3 hours ago

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल

ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…

4 hours ago