ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव छठ पूजा में शामिल हुए। यह भव्य आयोजन पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की गहराई, आस्था और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “छठ महापर्व आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और सूर्य उपासना के महत्व को समझाता है।”
सीएम धामी ने बताया कि उन्होंने शनिवार को खरना (प्रसाद वितरण) कार्यक्रम भी देखा था। उन्होंने कहा, “करीब 48 घंटे तक माताएं और बहनें कठिन व्रत रखती हैं, जो भारतीय संस्कृति की महान परंपरा को दर्शाता है। यह पर्व उगते और ढलते दोनों सूर्यों को अर्घ्य देकर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है, जो दुनिया की किसी और संस्कृति में नहीं मिलता।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देशभर में हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ पर्व मना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।
भावुक होते हुए सीएम धामी ने कहा, “खटीमा मेरा परिवार और मेरा घर है। यहीं से मैंने जनसेवा की यात्रा शुरू की थी। यहां की हर गली, हर मोहल्ला मेरे दिल में बसता है।”
इस अवसर पर छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
Post Views: 5
Post navigation
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…