भर्ती घोटाला अपडेट : सीबीआई ने तलब किए पेपर लीक जांच से जुड़े दस्तावेज – पर्वतजन

देहरादून: राज्य के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। सीबीआई (CBI) की देहरादून शाखा ने औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला अब केंद्रीय एजेंसी के हाथों में चला गया है।
सीबीआई ने जांच की शुरुआत करते हुए अब तक की सभी एसआईटी जांच रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। इससे पहले यह मामला देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था और एएसपी जया बलोनी के नेतृत्व में गठित एसआईटी जांच कर रही थी।
मामला कैसे पहुंचा सीबीआई तक
21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा का पेपर उम्मीदवार खालिद ने परीक्षा केंद्र से व्हाट्सएप के जरिए बाहर भेज दिया था।

जैसे ही यह खबर सामने आई, राज्य में बड़ा विरोध शुरू हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसआईटी का गठन किया और जांच शुरू की। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस यूसी ध्यानी से भी स्वतंत्र जांच करवाई।
11 अक्टूबर को परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की सिफारिश की, जिस पर सोमवार को सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
 सीबीआई करेगी गहराई से जांच
सीबीआई अब इस बात की तहकीकात करेगी कि पेपर लीक किस स्तर पर हुआ, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, और क्या यह किसी संगठित गिरोह की साजिश थी।
राज्य पुलिस की जांच में अब तक हरिद्वार के जट बहादुर परीक्षा केंद्र से पेपर लीक करने वाले आरोपी खालिद और उसकी बहन हिना को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
एडीजी अपराध ने दी जानकारी
एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन ने बताया कि —“सीबीआई ने केस अपने हाथ में ले लिया है। राज्य पुलिस की ओर से अब तक की गई जांच की रिपोर्ट और सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे जा रहे हैं।”
क्या-क्या मांगे सीबीआई ने

अब तक की जांच से जुड़ी केस डायरी और सभी दस्तावेज
संदिग्ध अभ्यर्थियों और परीक्षा केंद्रों की सूची
एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और बयान

राज्य में लंबे समय से चर्चित यह पेपर लीक मामला अब सीबीआई की जांच के दायरे में आ गया है।जनता को अब उम्मीद है कि केंद्रीय एजेंसी इस पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द बेनकाब करेगी।

Sapna Rani

Recent Posts

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

15 minutes ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

2 hours ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

17 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

18 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

18 hours ago