Categories: hindiUttarakhand

भ्रष्टाचार पर CM धामी सरकार की कड़ी कार्रवाई, 38 हुए गिरफ्तार – Uttarakhand

CM Dhami government takes strict action against corruption, 38 arrestedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार पर सख्त रुख बरकरार है। यही कारण भी है कि उन्होंने विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खुली कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसकी असर हर वर्ष बढ़ते विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों की बढ़ती संख्या के रूप में नजर आ रहा है।साथ ही मजबूत साक्ष्य के आधार पर विजिलेंस साढ़े चार साल में 71 प्रतिशत मामलों में आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाने में कामयाब रही है। यही नहीं, जहां वर्ष 2021 में भ्रष्टाचार के आरोप में पांच गिरफ्तारी हुई थी, वही वर्ष 2024 में यह संख्या 38 तक पहुंच गई थी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने पदभार संभालने के साथ ही भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। यही कारण है कि विजिलेंस भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सतर्कता विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1064 भी जारी किया हुआ है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अंतिम फैसला आने तक आरोपियों को पूर्व के दायित्व व अहम जिम्मेदारी न देने के साथ ही ट्रैप के मामलों में अभियोजन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।विजिलेंस ने इन पर की कार्रवाईविजिलसें ने नैनीताल में लोनिवि के सहायक अभियंता, देहरादून के हरर्बटपुर सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर, नैनीताल के रामनगर में एलआइयू के उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षी, काशीपुर में रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक, हरिद्वार के खंड शिक्षा अधिकारी, देहरादून में कार्यरत जीएसटी के सहायक आयुक्त और रुद्रपुर में जिला आबकारी अधिकारी को किया गिरफ्तार।भ्रष्टाचार पर बीते पांच वर्ष में हुई कार्रवाईवर्षगिरफ्तारीनिर्णयसजा2021 07 02 022022 15 03 012023 20 18 162024 38 13 072025 14 03 02इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड हुआ धामी स्ट्राइक आन करप्शनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठाए गए कदमों को इंटरनेट मीडिया में भी जम कर सराहा गया। इंटरनेट मीडिया में दिन भर धामी स्ट्राइक आन करप्शन दिन भर ट्रेंड करता रहा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

21 minutes ago

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…

3 hours ago

Char Dham Yatra 2026: Gangotri to Shut on November 10, Yamunotri and Kedarnath on November 11 | Uttarakhand News Network

The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…

5 hours ago