Categories: hindiUttarakhand

तीसरी शादी करना चाहती थी पत्नी, बॉयफ्रेंड को बुलाकर किया ऐसा कांड… दुल्हन बनने की जगह पहुंच गई जेल – Uttarakhand

The wife wanted to marry for the third time, she called her boyfriend and did such a thing… instead of becoming a bride, she ended up in jailइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का काम तमाम कर डाला. वो आशिक से शादी करना चाहती थी, मगर पति बीच में रोड़ा बना हुआ था. मृतक, महिला का दूसरा पति था. महिला के पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी. जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी. वो तीसरी शादी करना चाहती थी, इसलिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.मामला पथरी थानाक्षेत्र का है. पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि इन दोनों ने ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव आम के बगीचे में फेंक दिया था. पुलिस ने वह गमछा भी बदामद कर लिया है जिससे गला घोंटा गया था.आम के बगीचे में मिली थी लाशपथरी थाना पुलिस ने बताया- 14 जुलाई को थाना पथरी क्षेत्र के गांव किशनपुर स्थित एक आम के बगीचे में शव मिलने की सूचना मिली थी. जांच में मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक प्रदीप (48) निवासी अंबुवाला के रूप में हुई. मामले में प्रदीप कुमार के भतीजे मांगेराम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था.पहले पति की भी हो गई थी मौतएसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल पुलिस टीम का गठन कर जल्द हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए थे. इस पर पुलिस टीम ने मोबाइल की सीडीआर का अवलोकन कर और मुखबिरों की सूचना पर मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह जताकर जांच की. जांच में पता चला कि उसके पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और 10 साल पहले उसने प्रदीप कुमार से विवाह किया था. फिर कुछ दिन बाद ही उसका गांव के ही सलेख नामक व्यक्ति से अफेयर शुरू हो गया.ऐसे हुआ पुलिस को शकपुलिस जांच में ये भी सामने आया कि घटना के दिन से ही सलेख का मोबाइल नंबर बंद है और वह गांव से फरार चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने प्रदीप की पत्नी रीना उम्र 36 वर्ष को हिरासत में ले लिया और उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने अवैध प्रेम प्रसंग एवं षड्यंत्र रचकर सलेक के हाथों प्रदीप की हत्या कराने की बात कबूल की. इसके बाद पुलसि ने हत्यारोपी सलेख को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. सलेख की निशादेही पर पुलिस ने प्रदीप का गला घोंटने में प्रयुक्त साफा (गमछा) बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

1 hour ago

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…

4 hours ago

Char Dham Yatra 2026: Gangotri to Shut on November 10, Yamunotri and Kedarnath on November 11 | Uttarakhand News Network

The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…

6 hours ago