ओबीसी, एससी, एसटी समाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले – सीएम धामी
कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग को आपस में बांटकर उनका इस्तेमाल वोट बैंक की तरह किया – मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से करतार सिंह भडाना ने जनता की सेवा का संकल्प लिया है। मंगलौर विधानसभा में आज तक दो ही ऐसे लोगों का शासन चला है जो सेवा, सुशासन, विकास, जनता से हमेशा दूर रहे हैं। आपका वोट लेकर पूर्व के प्रत्याशी कभी जनता के बीच में नहीं आए। करतार सिंह भडाना का संकल्प मंगलौर विधानसभा में सुशासन और विकास को लाना है। भडाना लंबे समय से क्षेत्र की जनता के दुख सुख में हमेशा खड़े रहे है। उन्होंने कहा 2022 विधानसभा में राज्य की जनता ने भाजपा की पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का काम किया था। इस बार मंगलौर की जनता फिर से विधानसभा में कमल का फूल खिलाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लिब्बरहेड़ी गांव में पुल का निर्माण कार्य, मंगलौर बायपास, मंगलौर में पानी की समस्या, मंगलौर में युवाओं के लिए खेल मैदान, लाइब्रेरी, ओपन जिम एवं पुराने मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य बनाने पर सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का इंजन तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए। कांग्रेस पार्टी ने देश को झूठ भ्रष्टाचार और गरीबी देने का काम किया है। कांग्रेस झूठ की राजनीति करके आगे बढ़ने की कोशिश करती है। आज विपक्ष ईवीएम पर चुप्पी साधे हुए है। देश की जनता ने कांग्रेस को जवाब देकर मोदी जी तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बना दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सदन में हिन्दुओं को हिंसक बताया। कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग को आपस में बांटकर उनका इस्तेमाल वोट बैंक की तरह किया है। ओबीसी एससी एसटी का आत्मनिर्भर बनना हमारे देश की तरक्की के लिए अति आवश्यक है। मोदी जी ने 2014 के बाद हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। ओबीसी एससी एसटी समाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उनके विकास के लिए अनेकों योजनाओं का निर्माण किया है। भाजपा की मोदी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े हुए महत्वपूर्ण स्थानों पर तीर्थ का निर्माण कराकर उनकी यादों को सजोने का कार्य किया है। केंद्र सरकार द्वारा एससी, एसटी वर्ग के कल्याण हेतु आम बजट में बढ़ोतरी की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर योजना में गरीबों को प्रथमिकता दी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड कि भाजपा सरकार एससी, एसटी, ओबीसी समाज के विकास हेतु दिन रात काम करेगी। इस बार जनता निश्चित ही कमल का फूल खिलाकर सभी विपक्षियों को सबक सिखाने वाली है। उन्होंने कहा 10 जुलाई को जनता ने कमल खिलाने का संकल्प लेना है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सह प्रभारी भाजपा (उत्तराखंड) रेखा वर्मा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा,एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…