चमोली- जिले में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे जगह जगह राजमार्ग टूट चुके है । वर्तमान समय मे चमोली जिले में बद्रीनाथ , हेमकुंड साहिब , फूलों की घाटी अन्य पर्यटक स्थलों के साथ साथ कावड़ियों की यात्रा भी चलती है । जगह जगह मार्ग टूटने से यात्रियों को परेशानी हो रही है । बॉडर रोड ऑर्गनाइजेशन ,PWD ,और अन्य कार्यवाहक संस्थाएं दिन रात एक कार राजमार्ग की हालत ठीक करने की कोशिश में लगी है । जिससे कई जगह मार्ग खुल गये परन्तु मार्गो की स्थिति खतरनाक बनी है ।-ज्योतिर्मठ नगर के मोहरबाग क्षेत्र मे औली ज्योतिर्मठ मोटर फिर से फटने लगा– बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे अलकनंदा नदी ब्रह्म कपाल, गांधी घाट ,और तप्त कुंड तक पहुंच गयी मौके पर पुलिस सतर्कता बनाए हुए हैं लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।– नंदप्रयाग_ नंदा नगर मोटर मार्ग भारी बारिश के चलते जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया है ।– भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी नेशनल हाईवे बंदव सड़क का आधा हिस्सा टूटा, आवाजाही पूरी तरह से बाधित मार्ग खोलने के प्रयास ।-कंचननाला (बद्रीनाथ) से 𝟒𝟎𝟎 मीटर आगे पहाडी से मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध है मार्ग खोलने के प्रयास जारी ।गुलाबकोटी के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग खुल गया है।– थराली क्षेत्रांतर्गत पंती नारायण बगड़ मे और लालमाटी (नारायणबगड़) के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग यातायात हेतु खुल गया है।थराली-कर्णप्रयाग के मध्य आमसौड के पास सड़क मार्ग अवरुद्ध है
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…