सभी जिलाधिकारियों को अगले 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने की व्यवस्था की जाए- सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक बारिश हो रही है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर सभी जनपदों के हालात की समीक्षा की। उन्होंने मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अगले 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर बारिश ज्यादा हो और भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा हो तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखने और नदी किनारे लोगों को लगातार सचेत करते रहने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोकने व उनके लिए भोजन और पानी तथा छोटे बच्चों के लिए दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की समुचित व्यवस्था की जाए।
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…
दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…
मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…