सीएम धामी ने कहा,“मदरसे शब्द से नहीं, आतंक फैलाने वालों से है आपत्ति” – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य के 25 साल के सफर का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा , कि मुझे मदरसा शब्द से कोई आपत्ति नहीं, लेकिन जो लोग या संस्थान आतंक की फैक्ट्री चलाते हैं, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य आज,साफ नीयत, स्पष्ट नीति और पारदर्शी शासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने साफ किया कि उत्तराखंड में अब न किसी घोटालेबाज को संरक्षण मिलेगा, न किसी भ्रष्टाचार को छिपाया जाएगा।
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए धामी ने देवभूमि के देवी-देवताओं, राज्य आंदोलन के शहीदों और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने तरीके से विकास में योगदान दिया है, और अब सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में शामिल करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि मुझे मदरसा शब्द से दिक्कत है, जबकि ऐसा नहीं है। मुझे आपत्ति है उन जगहों से जहां देशविरोधी गतिविधियां चलती हैं और युवाओं को गुमराह किया जाता है। ऐसी किसी भी साजिश को सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”
धामी ने आगे कहा कि राज्य की संस्कृति, आस्था और जनसंख्या संतुलन की सुरक्षा के लिए सरकार सख्त कदम उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले कुछ समय में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनका असर आने वाले वर्षों तक राज्य के विकास पर दिखाई देगा।
मुख्यमंत्री के इस बयान को धामी सरकार की सख्त नीति और राष्ट्रवादी रुख का एक और संकेत माना जा रहा है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

9 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

35 minutes ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

52 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 hours ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

3 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

3 hours ago