गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने लोक पर्व ईगास बग्वाल के अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल को ‘Real Hero’ की उपाधि देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में फूलमाला, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया।
सूचना मिलने पर कि गंगोत्री एन्कलेव की महिलाएं पारंपरिक परिधान में तैयार होकर कलेक्ट्रेट आकर उन्हें सम्मानित करने आ रही हैं, डीएम सविन बंसल ने स्वयं पहल करते हुए संदेश भेजा कि वे महिलाओं को परेशानी नहीं होने देंगे और खुद गंगोत्री एन्कलेव पहुँचेंगे।
जिलाधिकारी के पहुंचते ही महिलाओं व बालिकाओं ने हल्दी-चंदन-रोली से अक्षत तिलक लगाकर ईगास पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि ईगास राज्य का सौहार्द, परंपरा और लोकभावना का पर्व है। जनहित में किया गया हर कार्य मेरा दायित्व है और मेरी प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का समाधान है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में बेहतर सुरक्षा, सौहार्द व जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने का प्रयास जारी रहेगा।
गंगोत्री एन्कलेव के अध्यक्ष गिरीश गैरोला ने बताया कि हाल ही में वायरल हुई वह तस्वीर, जिसमें डीएम सविन बंसल एसएसपी को बाइक पर पीछे बैठाकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे, ने सोसाइटी की महिलाओं में खास भावनात्मक प्रभाव छोड़ा। इसी कारण समाज की महिलाओं ने ईगास के अवसर पर उन्हें ‘रियल हीरो’ के रूप में सम्मान देने का निर्णय लिया।
महिलाओं ने इस अवसर पर ईगास परंपरा के अनुसार दाल के पकोड़े भी डीएम को परोसे।
गंगोत्री एन्कलेव वासियों का कहना है कि डीएम सविन बंसल का यह संवेदनशील और जनता से जुड़ाव वाला व्यवहार उन्हें एक सशक्त, सरल और responsive प्रशासनिक नेतृत्व के रूप में स्थापित करता है।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…