Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में थूक से लेकर लैंड जिहाद करने वालों पर ऐक्शन, CM धामी ने दे डाली वार्निंग – Uttarakhand

Action taken against those doing land jihad from spitting in Uttarakhand, CM Dhami gave warningइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लैंड और थूक जिहाद जैसे घृणित काम करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त लिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में विगत दिनों ऐसे घृणित काम करने वाले लोगों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। वार्निंग देते हुए धामी ने कहा कि किसी भी तरीके के जिहादी पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी। धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। बिजली की लाइनों से लेकर सड़कों का जाल प्रदेशभर में बिछाया गया है, जिससे दूरस्थ इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को भी फायदा हो रहा है।उत्तराखंड निकाय चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन सीएम धामी ने कईं चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा महिलाओं, किसानों के लिए कईं काम किए गए हैं। प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी भी निकालीं गईं हैं।109 पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित किएपिथौरागढ़ में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। मंगलवार को नगर के टकाना स्थित एनआईसी कक्ष में चुनाव ड्यूटी में तैनाम कर्मचारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनोद गोस्वामी की मौजूदगी में आयोजित रेंडमाइजेशन के दौरान 109 पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित किए गए। इनमें नगर निगम पिथौरागढ़ में 64 पोलिंग पार्टियों में 53 को बूथ व अन्य 11 को रिजर्व में रखा गया है।इसी तरह अन्य निकायों में नौ पोलिंग पार्टियों में सात को बूथ, दो को रिजर्व रखा गया है। यहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम योगेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक तरुण पन्त, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।गरुड़ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्चनगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने नगर निकाय क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इससे पूर्व थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जनता से भयमुक्त होकर शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। इस दौरान एसआई विनीता बिष्ट, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। इधर निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने चैकिंग अभियान भी चला दिया है। नगर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

25 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

46 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago