मुनस्यारी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह अपने गृह क्षेत्र मुनस्यारी पहुंचे, जहां उन्होंने पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
सीएम धामी रोडवेज बस स्टेशन स्थित प्रसिद्ध हीरा टी स्टॉल पहुंचे और अपने पुराने सहपाठियों के साथ गुड़ की चाय का आनंद लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन के किस्से साझा किए और कहा कि मुनस्यारी की यह चाय हमेशा उन्हें बचपन की याद दिलाती है।
इसी दौरान टी स्टॉल पर मौजूद बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण कुमार आर्या ने क्षेत्र में युवाओं के लिए एक इंडोर बैडमिंटन हॉल बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने तुरंत ही इस मांग को स्वीकार करते हुए इंडोर हॉल निर्माण की घोषणा कर दी।
मुख्यमंत्री के इस फैसले पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और उनका आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएम धामी हमेशा अपने क्षेत्र और युवाओं के विकास को प्राथमिकता देते हैं।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने और पहाड़ के युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुनस्यारी के लोगों के लिए यह सुबह न केवल यादगार रही, बल्कि मुख्यमंत्री के इस तुरंत फैसले ने उन्हें एक नई उम्मीद भी दी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या

जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-…

27 minutes ago

Helicopter crash in Uttarakhand; incident occurred near Joshimath, Chamoli | Uttarakhand News Network

Reports emerged that a helicopter had gone missing in the Chamoli district of Uttarakhand. Shortly…

45 minutes ago

देसी गाय पालने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 900 रुपये – myuttarakhandnews.com

अगर आप भी देसी गाय का पालन करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.…

1 hour ago

Maya Devi University holds Farmer–Student Interaction in Koti Village

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: Maya Devi University’s School of Agriculture and Technology…

1 hour ago

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, छह लोग थे सवार; सभी के हताहत होने की आशंका – myuttarakhandnews.com

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन…

1 hour ago