Narendranagar news : कृषि मंत्री ने किया कुंजापुरी मेले में होने वाले खेलों का उद्घाटन | HNN 24×7

Narendranagar news : नरेंद्रनगर में आयोजित हो रहे 49 वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में हर वर्ष विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत बीते दिन प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि नरेंद्र नगर पहुंचकर रिबन काटकर खेलों का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के वन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विभिन्न विद्यालयों द्वारा निकाली गई मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास प्रदर्शनी और स्टालों का भी निरीक्षण किया। खेलों का उद्घाटन करने आए मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने कहा कि खेल जीवन के अभिन्न अंग हैं, शारीरिक स्वच्छता के लिए खेल जरूरी हैं। खेलों से प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास की भावनाएं बलवती होती हैं, समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है, और आत्मविश्वास बढ़ता है।

मेले में खेल, संस्कृति जैसे प्रतियोगिताओं में अन्य प्रदेशों से भी प्रतिभागी शामिल होते हैं
 
मेले के मुख्य संरक्षक तथा वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले को क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस मेले के माध्यम से जहां बड़ी-बड़ी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया गया है, वहीं यह मेला गढ़वाल की सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक परंपराओं को जीवंत रखने में बेहद महत्वपूर्ण है। इस मेले में खेल, संस्कृति जैसे प्रतियोगिताओं में अन्य प्रदेशों से भी प्रतिभागी शामिल होते हैं। उनसे स्थानीय बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आगे कहा कि आज सांस्कृतिक और खेल के क्षेत्र में बच्चे अपना करियर बना रहे हैं, इन तमाम मायनों में यह मेला क्षेत्र के विकास में बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर मेला समिति के संयोजक तथा निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने मुख्य अतिथि सहित तमाम बाहर से आए गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताते हुए स्वागत किया, तथा सुबोध उनियाल को विकास का पर्याय बताया।

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

15 minutes ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

37 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

1 hour ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

3 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

3 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

8 hours ago